नौकरी के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए आज हम फिर से 5 नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। पहली नौकरी पंजाब नेशनल बैंक की है। 240 पदों के लिए आप जल्दी से अप्लाई कर दें। दूसरी नौकरी 10वीं पास लड़कियों के लिए है। एएनएम के 3736 पदों पर 18 से 40 वर्ष के बीच की महिला अभ्यर्थी अप्लाई कर सकती हैं। तीसरी नौकरी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोशन में 64 पदों पर है। 20 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी 31 मई से पहले अप्लाई कर दें।
चौथी नौकरी बिहार में अनुदेशकों की भर्ती का है। 2404 पदों के लिए अभ्यर्थी 14 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। आखिरी नौकरी राजस्थान आयुर्वेद विभाग से है। ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 639 पदों पर भर्ती है। 31 मई से पहले फॉर्म भरना होगा। इसमें आरक्षण का लाभ सिर्फ राजस्थान के अभ्यर्थियों को मिलेगा।
आइए सभी पांच नौकरियों को देखते हैं, साथ ही 10 करेंट अफेयर्स को भी पढ़ते हैं।
आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।