दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और चौथे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर (2.05 लाख करोड़ रुपए) कम हो गई। इनकी संपत्ति में ये गिरावट टेस्ला और अडनी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण आई है।
अडाणी की संपत्ति 9.67 अरब डॉलर कम हुई
अडाणी ग्रुप की कंपनियों अडाणी पावर, अडानी विल्मर, अडाणी इंटर प्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी ग्रीन और अडाणी टोट गैस के शेयर्स में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इससे गौतम अडाणी की संपत्ति एक ही दिन में 9.67 अरब डॉलर (78.85 हजार करोड़ रुपए) कम हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार इस गिरावट के बाद अडाणी की 120 अरब डॉलर (9.79 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। वहीं अगर मस्क की बात करें तो उनकी संपत्ति 223 अरब डॉलर (18.19 लाख करोड़ रुपए) रह गई है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स
सोमवार को अडाणी एंटरप्राइजेज रहा टॉप लूजर
सोमवार को अडाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी-50 का टॉप लूजर था। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन इसका शेयर 8.42% टूटकर 3164.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा एटीजीएल 7.90% टूटकर 3076 रुपए पर बंद हुआ तो वहीं अडानी पावर 4.99% की लोअर सर्किट के साथ 354.85 रुपए पर बंद हुआ था। अडानी विल्मर में 5% का लोअर सर्किट लगा और यह 717.75 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, अडानी पोर्ट 4.35% टूटकर 784.95 और अडानी ग्रीन एनर्जी 7.65% गिरकर 2087.85 रुपए पर बंद हुआ।
अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी
एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अडाणी के अलावा रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। 6.67 लाख करोड़ (81.9 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी हैं।
टाॅप 10 अमीरों में दो भारतीय
रैंक |
नाम |
संपत्ति (रु. में) |
1 |
एलन मस्क |
18.19 लाख करोड़ |
2 |
जेफ बेजोस |
11.32 लाख करोड़ |
3 |
बर्नार्ड अर्नोल्ट |
10.58 लाख करोड़ |
4 |
गौतम अडाणी |
9.79 लाख करोड़ |
5 |
बिल गेट्स |
8.71 लाख करोड़ |
6 |
वॉरेन बफे |
7.77 लाख करोड़ |
7 |
लैरी पेज |
7.41 लाख करोड़ |
8 |
सर्गी ब्रिन |
7.10 लाख करोड़ |
9 |
स्टीव बामर |
6.97 लाख करोड़ |
10 |
मुकेश अंबानी |
6.67 लाख करोड़ |
सोर्स: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स