जयपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। 90 KM की रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे युवक ने महिला को कुचल दिया। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला चित्रकूट नगर थाने का है। हादसे का CCTV भी सामने आया है।
SHO रामकिशन बिश्नोई ने बताया कि एक्सीडेंट में गणेश नगर रोड नंबर-14 विश्वकर्मा निवासी संतोष देवी (50) पत्नी किशोर लाल जागिड़ की मौत हो गई।
महिला अपने बीमार भाई को देखकर 10 जून की शाम करीब 6 बजे अपने घर जाने के लिए निकली थी। जैन मंदिर के सामने रोड क्रॉस करते वक्त बाइक सवार दो लड़के उसे कुचलते हुए निकल गए। गंभीर हालत में संतोष देवी को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 14 जून को इलाज के दौरान संतोष देवी की मौत हो गई।
ओवर स्पीड बाइक से महिला संतोष देवी को टक्कर मारकर भागते हुए।
CCTV में कैद हुआ हादसा
मृतका के बेटे राकेश जांगिड़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसे की जगह लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद घटना का वीडियो सामने आया। इसमें दिख रहा है कि रोड क्रॉस करते समय बाइक सवार दो लड़के काफी स्पीड में आ रहे हैं। तेज रफ्तार बाइक को आते देखकर संतोष देवी ने उन्हें हाथ दिखाकर रुकने का इशारा भी किया था। ओवर स्पीड होने के कारण बाइक से महिला को कुचल दिया।
रोड पर गिरकर संतोषी देवी बेहोश हो गई। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाइक सवार संतोष देवी को 20 फीट तक अपने साथ घसीट ले गए। रोड पर गिरकर संतोषी देवी बेहोश हो गई। कुछ सेकेंड खड़े होकर बाइक सवार लड़के देखते रहे। लोगों को इकट्ठा होते देखकर वहां से भाग निकले। पुलिस का मानना है कि एक्सीडेंट के समय बाइक की स्पीड करीब 90 के आसपास थी। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश कर रही है।