बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने एक घर में घुस गई। हादसे में 2 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। 4 बच्चों की हालत गंभीर है। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
आज की अन्य बड़ी खबरें...
राजस्थान के बाड़मेर में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत: सभी बाराती थे
राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी एक बारात में शामिल थे। इनकी बलेरो एक ट्रक से टकरा गई।। हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फाटे के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, सेडिया (जालोर) निवासी एक परिवार के 9 सदस्य कार में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पूरी खबर यहां पढ़ें...
पंजाब में पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के मानसा जाने वाले हैं। वहां वे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।
धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। उन पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। पूरी खबर यहां पढें...
गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NTRI) का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी जीवन शैली के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं में सुधार के लिए अध्ययन और कार्यक्रम तैयार करना है। मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स ने बताया कि NTRI नेशनल लेवल का एक प्रमुख इंस्टीट्यूट होगा और एजुकेशनल, एग्जीक्यूटिव और लेजिस्लेटिव क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मुद्दों और मामलों का मुख्य केंद्र होगा।
मूसेवाला हत्याकांड पर आप नेता का विवादित बयान; कहा- पंजाब में ये घटनाएं नॉर्मल
पंजाब के पूर्व DGP और आम आदमी पार्टी के नेता आईडी भंडारी ने सिद्धू मूसेबाला की हत्या पर विवादित बयान दिया है। भंडारी ने कहा कि मूसेबाला को पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई थी, लेकिन ये उनकी गलती थी कि वे हादसे वाले दिन अपने साथ कुछ नहीं ले गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पंजाब में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
आप नेता का बयान ऐसे समय पर आया है, जब मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब की आप सरकार पहले से ही कटघरे में है। ऐसे में उनका ये बयान पंजाब सरकार के लिए नई मुसीबत खड़ा कर सकता है।
डेढ़ घंटे तक मेट्रो सेवाएं हुईं प्रभावित, स्टेशन पर यात्री होते रहे हलकान
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सोमवार शाम 6.30 बजे तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मेट्रो सेवा घंटों बाधित रही। मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर -21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच मेट्रो चलती है। DMRC ने कहा कि यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं आज शाम 6.35 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में टेक्निकल स्नैग के बाद इंद्रप्रस्थ में मेट्रो रेल छोड़ यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की तरफ यात्री पैदल ही जाने लगे।