अफगानिस्तान में कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले की मस्जिद में शुक्रवार को हुए बम धमाके में 33 लोगों की मौत हो गई। 43 अन्य घायल हुए हैं। प्रांत के पुलिस चीफ हाफिज ओमार ने कहा कि धमाका माव लावी सिकंदर मस्जिद में हुआ। सुरक्षा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि धमाका दोपहर हुआ। उस समय बड़ी संख्या में लोग वहां नमाज पढ़ने पहुंचे थे।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज ने यह खबर दी है। यह लगातार दूसरा दिन है जब अफगानिस्तान की मस्जिद में धमाका हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की निंदा
अफगानिस्तान में हुए विस्फोट की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) ने निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ये अफगानिस्तान भर में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों सहित नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ हैं।
एक दिन पहले भी हुआ था धमाका
ब्लास्ट के बाद मस्जिद के अंदर का मंजर।
अफगानिस्तान में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन धमाका हुआ है। एक दिन पहले मजार-ए-शरीफ शहर की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और 66 लोग घायल हुए थे। यह हमला शेह दोकन एरिया की मस्जिद में हुआ। मजार-ए-शरीफ को अफगानिस्तान के ट्रेड के लिहाज से भी अहम शहर माना जाता है। यह बाख प्रॉविंस की राजधानी है।
बताया जा रहा है कि हमलावर नमाजियों की भीड़ में शामिल होकर मस्जिद के अंदर पहुंचा था। मस्जिद के बाहर एंबुलेंस थी। इसमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर
दो दिन पहले स्कूलों पर हमला
स्कूल में हुए धमाकों में 25 बच्चों की मौत हो गई थी
मंगलवार सुबह काबुल के 2 स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए थे। धमाकों में अब तक 25 छात्रों की मौत हुई थी। ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे। पहला धमाका राजधानी के मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ। ये धमाके 20 से 25 मिनट के अंतर से हुए। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा धमाका अब्दुरहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ जब बच्चे क्लास अटेंड करके बाहर आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हाल के दिनों में तालिबान ने अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर नियंत्रण खोया है। इनमें बाख प्रॉविंस भी शामिल है। यहां इस्लामिक स्टेट का कब्जा होता जा रहा है।पढ़ें पूरी खबर