कोरोना के कारण IPL में पिछले दो सीजन फैंस की कमी खली, लेकिन IPL 2022 में फैंस की वापसी ने पूरा माहौल बना दिया है। फैंस खिलाड़ियों को चीयर करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। वे मैच का हर मोमेंट्स जमकर इंजॉय कर रहे हैं। मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में RCB और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले को भी दर्शकों ने खूब एंजॉय किया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे फैंस का उत्साह भी बढ़ते नजर आया। मैच के उतार-चाढ़ाव के बीच फैंस के अलग-अलग रिएक्शन कैमरे में कैद हुए। फैंस के इन मोमेंट्स को दैनिक भास्कर ने कवर किया है।
आईए आपको फैंस के वो सभी मोमेंट्स दिखाते हैं...
मैच की पहली पारी में RCB के गेंदबाज जैसे ही विकेट झटक रहे थे, उनके फैंस खुशी से झूम उठते।
RCB के लिए ये मुकाबला बेहद खास रहा। टीम ने मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। मैच में RCB को चाहने वालों का रिएक्शन कमाल का था।
एक बार फिर मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वो 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनके आउट होने पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक था।
किसी ने अपना माथा पकड़ लिया तो वहीं, कई फैंस उनके आउट होने पर चिल्लाने लगे। विराट के बल्ले से लंबी पारी निकले एक अरसा हो गया है।
राजस्थान की टीम भले ही ये मुकाबला हार गई, लेकिन उनके फैन ने अपनी टीम को खूब चीयर किया।
IPL भारत के लोगों के लिए एक त्योहार जैसा है। वो इस लीग को खूब इंजॉय करते हैं। खिलाड़ी भी अपने फैंस को खुश करने के लिए मैदान पर जी-जान लगा देते हैं।