नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बताएंगे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और इंडियन नेवी में कितनी वैकेंसी निकली है। करेंट अफेयर्स में बताएंगे किस फुटबॉलर का निधन हुआ है। टॉप स्टोरी में बात मध्य प्रदेश बोर्ड के 5वीं और 8वीं के एग्जाम्स, IIT JAM एडमिट कार्ड, CSIR UGC NET एग्जाम की आंसर की और UPJEE के रजिस्ट्रेशन विंडो की करेंगे।
टॉप जॉब्स
सरकारी नौकरी
1. भारतीय नौसेना बीटेक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास को मौका
भारतीय नौसेना ने 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत चार साल के बी.टेक डिग्री कोर्स के लिए वैकैंसी निकाली है। इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से अप्लाय कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) द्वारा बी.टेक डिग्री दी जाएगी।
उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स (PCM) में कम से कम 70% अंकों और इंग्लिश में कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जेईई मेन- 2023 परीक्षा (बी.ई./बी.टेक के लिए) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए कॉल जेईई मेन 2023 के ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट के जरिए की जाएगी। उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो। इंडियन नेवी नॉर्म्स के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
2. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी में 105 पदों पर निकली भर्ती
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी ने केमिकल प्रोसेस वर्कर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है। आवेदन फॉर्म तय पते पर पहुंचने की लास्ट डेट 21 जनवरी 2024 है।
आईटीआई के साथ एओसीपी ट्रेड प्रोसेसिंग ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मिलिट्री एक्सप्लोसिव की मैन्यूफैक्चरिंग एवं हैंडलिंग में अप्रेंटिसशिप किया होना चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।ओबीसी-एनसीएल, एससी/एसटी एवं एक्स सर्विसमैन को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
सरकारी नौकरी से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
प्राइवेट नौकरी
1. Paytm के कलेक्शन डिपार्टमेंट में वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाय
फिनटेक कंपनी, Paytm ने जूनियर मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट को कलेक्शन टीम को लीड करना होगा। कैंडिडेट को ऊपर असाइन किए गए ब्रांच से कलेक्शन टार्गेट फाइनल करने और फाइनल किए गए टार्गेट को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। इस पोस्ट पर अप्लाय करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। कलेक्शन के रोल में 1 साल का एक्सपीरियंस रखने वाले कैंडिडेट इस पोस्ट के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इस पोस्ट की जॉब लोकेशन मुंबई है।
प्राइवेट नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
करेंट अफेयर्स
1. फुटबॉलर मारिया जागालो का निधन
6 जनवरी को ब्राजीलियन फुटबाल प्लेयर मारिया जागालो का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। साल 1958 और 1962 में जागालो वर्ल्ड कप विनिंग ब्राजीलियन टीम के मेंबर थे। इसके बाद 1970 और 1994 में जागालो के कोच रहते हुए ब्राजील की टीम ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हैं।
करियर में अपनी टीम को चार वर्ल्ड कप जिताने वाले मारिया जागालो पहले प्लेयर हैं।
2. C-130 J सुपर हर्क्यूलिस एयरक्राफ्ट ने पहली सफल नाइट लैंडिंग की
7 जनवरी को इंडियन एयरफोर्स के C-130 J सुपर हर्क्यूलिस एयरक्राफ्ट ने पहली सफल नाइट लैंडिंग की। एयरक्राफ्ट ने हाई-एल्टिट्यूड कारगिल लैंडिंग ग्राउंड पर ड्रिल पूरी की। कारगिल एयरस्ट्रिप 10,500 फीट की उँचाई पर मौजूद है।
3. ISRO ने फ्यूल सेल का सफल परीक्षण किया
05 जनवरी को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने फ्यूल सेल तकनीक का सफल परीक्षण किया है। यह तकनीक ISRO के फ्यूचर मिशन और डाटा इकट्ठा करने के लिहाज से बेहद अहम है। टेस्ट के दौरान फ्यूल सेल के हाई प्रेशर वेसल्स में स्टोर की गई हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों से 180W बिजली पैदा हुई। इस तकनीक से अंतरिक्ष में बिजली और पानी बन सकेगा, इस फ्यूल सेल को स्पेस स्टेशन के लिए बनाया गया है। स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूद ऐसी प्रयोगशाला है, जहां इंसान रहते हैं। ISRO का नया फ्यूल सेल दोनों बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करेगा। इस टेस्ट से स्पेस में पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल ऑपरेशन का आकलन किया गया। फ्यूचर मिशन्स के सिस्टम को डिजाइन करने के लिए डेटा भी कलेक्ट किया गया।
4. जी राममोहन राव SEBI के नए ED बने
04 जनवरी को सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने गोविंदयापल्ली राम मोहन राव को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। राव की यह नियुक्ति साल 2027 तक प्रभावी रहेगी।
जी राममोहन राव इस नियुक्ति के साथ SEBI में इन्वेस्टिगेशन और इंटरनल इंस्पेक्शन डिपार्टमेंट को संभालेंगे।
राव इससे पहले SEBI में रीजनल डायरेक्टर का पद संभाल रहे थे। जहां वो 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय का काम देख रहे थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, और वो ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से MBA कर चुके हैं।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें...
टॉप स्टोरी
1. UP JEE पॉलिटेक्निक एग्जाम के लिए 8 जनवरी से आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश की जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (JEECUP) ने UP जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम - पॉलिटेक्निक की डेट्स अनाउंस कर दी हैं। ये एग्जाम 16 से 22 मार्च के बीच होंगे। UP JEE पॉलिटेक्निक एग्जाम के लिए 8 जनवरी से 29 फरवरी के बीच एप्लिकेशन कर सकते हैं।
ऐसे करें एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन:
- JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- अपने नाम और जरूरी डिटेल्स भरने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर एक कॉपी अपने पास रखें।
UP JEE एग्जाम के लिए जनरल और OBC कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपए है जबकि SC और ST कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपए है।
2. MP 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड एग्जाम्स की डेटशीट जारी कर दी है। टाइमटेबल के अनुसार, 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 13 मार्च तक और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 14 मार्च तक होंगी। पूरी डेटशीट educationportal.mp.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए मौजूद है।
3. IIT JAM 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी
IIT JAM 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड आज 8 जनवरी को जारी होने जा रहे हैं। एग्जाम 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स jam.iitm.ac.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
4. CSIR UGC NET की आंसर की जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CSIR UGC NET एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की csirnet.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए मौजूद है। कैंडिडेट्स 200 रुपए प्रति प्रश्न की फीस जमा करके आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
The Hindu हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...