danik bhaskar सरकारी क्षेत्र में रोजगार ,रोजगार सूचना
Publised Date : Friday Nov 10, 2023
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बैंगलोर द्वारा गेट एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म में 7 नवंबर से करेक्शन प्रोसेस जारी है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का फॉर्म भरा हो और उसमें करेक्शन करना चाहते हो, ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
फीस :
- आरक्षित, महिला : 900 रुपए, लेट फीस के साथ 1400 रुपए।
- अन्य सभी : 1800 रुपए, लेट फीस के साथ 2300 रुपए।
एग्जाम शेड्यूल :
- गेट परीक्षा 2024 का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को होगा।
- यह एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगी।
- एग्जाम दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस :
- ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।
- एडिट एप्लीकेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जरूरी करेक्शन करके सबमिट पर क्लिक करें।