नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप स्टोरी में बात QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग की करेंगे। टॉप जॉब्स में जानेंगे संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में कितनी वैकेंसी निकली हैं। करेंट अफेयर्स में बताएंगे कहां खुला है IIT मद्रास का पहला इंटरनेशनल कैंपस।
टॉप स्टोरी
1. QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी स्वदेशी
QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 जारी हो चुकी है। 856 यूनिवर्सिटी की इस लिस्ट में भारत की कुल 148 यूनिवर्सिटी हैं। इस लिस्ट में साल 2023 में भारत की 118 यूनिवर्सिटी शामिल की गई थीं। इस लिहाज से देखें तो इस बार देश की 30 यूनिवर्सिटी को लिस्ट में एड किया गया है। 148 यूनिवर्सिटी के साथ इस लिस्ट में भारत से ही सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी शामिल की गई हैं। इस लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे यानी IITB देश में पहले स्थान पर है। वहीं एशिया में IITB को 40वां स्थान मिला है। देश में दूसरे स्थान पर IIT दिल्ली है जो एशिया में 46वें स्थान पर है।
एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में देश की एक भी यूनिवर्सिटी शामिल नहीं है। टॉप 10 में सबसे ज्यादा 4 यूनिवर्सिटी चीन की, 2 हॉन्ग-कॉन्ग, 2 सिंगापुर और 2 यूनिवर्सिटी साऊथ कोरिया की हैं।
2. बिहार शिक्षक भर्ती में टेक्निकल डिग्री वालों के लिए मुश्किल
बिहार 69 हजार शिक्षक भर्ती में अब टेक्निकल डिग्रीधारक उम्मीदवार परेशानी में पड़ गए हैं। भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में BCA यानी बैचलर ऑफ कम्प्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन का मेंशन नहीं है। ऐसे में हजारों BCA डिग्रीधारक आवेदन न कर पाने के चलते परेशान हैं। इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग से भी की गई है। बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि इससे पहले की छठी चरण की शिक्षक नियमावली में BCA डिग्री का जिक्र था। BCA अभ्यर्थी गणित और विज्ञान के शिक्षक बन सकते थे, लेकिन BPSC TRE 2 के लिए जारी नोटिफिकेशन में टेक्निकल डिग्री धारकों के लिए कोई जिक्र नहीं है।
अब टेक्निकल स्ट्रीम से ग्रेजुएट हजारों कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले BEd कैंडिडेट्स भी STET रिजल्ट न होने के चलते इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे थे, मगर शिक्षा विभाग ने 4 दिन में ही रिजल्ट लिंक एक्टिव करने उनकी समस्या हल कर दी थी। अब टेक्निकल ग्रेजुएट्स भी जल्द अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि एप्लीकेशन फॉर्म आज 10 नवंबर से भरे जाने शुरू हो गए हैं, जबकि रजिस्ट्रेशन दर्ज करने की लास्ट डेट 17 नवंबर है।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
टॉप जॉब्स
1. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ में वैकेंसी
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी SGPGIMS लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।
18 से 40 साल तक के कैंडिडेट्स इसके लिए एलिजिबल हैं। रिटन टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।
2. स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में वैकेंसी
स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया, सिडबी की तरफ से ग्रेड ए ऑफिसर यानी असिस्टेंट मैनेजर (जनरल स्ट्रीम) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट sidbi.in पर जाकर कर सकते हैं।
18 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स इसमें अप्लाय कर सकते हैं। ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इन पोस्ट्स के लिए एलिजिबल हैं।
सरकारी नौकरी की और डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें...
करेंट अफेयर्स
1. तंजानिया में खुला IITM कैंपस
6 नवंबर को IIT मद्रास ने अपना पहला इंटरनेशनल कैंपस तंजानिया के जंजीबार में खोला है। परिसर के पहले बैच में जंजीबार, मुख्य भूमि तंजानिया, नेपाल और भारत के विद्यार्थियों को प्रवेश मिला, जिनमें 40% छात्राएं हैं।
तंजानिया के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली मविनी ने IITM जंजीबार का उद्घाटन किया।
IITM का उद्घाटन जंजीबार के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. हुसैन अली मविनी ने किया। यह किसी IIT का पहला इंटरनेशनल कैंपस है।
2. डायना को न्यूजीलैंड क्रिकेट का अध्यक्ष नियुक्त किया
8 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने डायना प्यूकटापू को बोर्ड का अध्यक्ष चुना है। डायना न्यूजीलैंड के पूर्व राष्ट्रपति और बोर्ड के अध्यक्ष मार्टिन स्नेडेन की जगह लेंगी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ट की अध्यक्ष बनने वाली डायना प्यूकटापू पहली महिला हैं।
डायना न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं हैं। डायना न्यूजीलैंड ओलिंपिक कमेटी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
3. AMFI ने वेंकेट नागेश्वर चसलानी को CEO बनाया
8 नवंबर को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी AMFI ने वेंकट नागेश्वर चसलानी को नया CEO नियुक्त किया है। इससे पहले चसलानी SBI में डिप्टी एमडी के पद पर नियुक्त थे। चसलानी पूर्व CEO एन एस वेंकटेश की जगह लेंगे। चसलानी के पास बैंकिंग सेक्टर का 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह RBI और वित्त मंत्रालय की ओर से गठित समितियों का हिस्सा भी रह चुके हैं। चसलानी FIMMDA और फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FEDAI) के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें...
आखिर में एक काम की बात…. GATE 2024 एग्जाम के लिए AI और डेटा साइंस का सैंपल पेपर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर विजिट कर डिटेल्ड सिलेबस और सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
The Hindu हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...