danik bhaskar सरकारी क्षेत्र में रोजगार ,रोजगार सूचना
Publised Date : Saturday Jul 27, 2024
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा (SSC Steno Exam 2024) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस एग्जाम में सिलेक्शन होने पर सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर भर्ती की जानी है। 27 और 28 अगस्त को फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को पहली बार फॉर्म में करेक्शन करने पर 200 रुपए और दूसरी बार करेक्शन करने पर 500 रुपए का भुगतान करना होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 12वीं पास।
- स्टेनोग्राफर डी के लिए इंग्लिश में 50 मिनट और हिन्दी में 65 मिनट के हिसाब से ट्रांसक्रिप्शन स्पीड जरूरी।
- ग्रुप सी के लिए इंग्लिश में 40 मिनट और हिन्दी में 55 मिनट ट्रांसक्रिप्शन स्पीड जरूरी।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों (SC/ ST/ OBC/ PWD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
- ग्रेड C स्टेनोग्राफर : 51,000 रुपए प्रतिमाह।
- ग्रेड D स्टेनोग्राफर : 36,000 रुपये प्रति माह।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- महिला, आरक्षित वर्ग : नि:शुल्क
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन की प्रोसस पूरी करें।
- लॉग इन करने के बाद भर्ती से संबंधित विज्ञापन पर जाकर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में मांगी सभी डिटेल्स भरें।
- एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें।
- फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक