दिनांक 25 अप्रैल 2023 को राजस्थान राज्य के माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्रीमान अशोक जी गहलोत का श्री गोपाल गौशाला और भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड पशुपालक - कौशल प्रशिक्षण केन्द्र किशनगढ़ रेनवाल (जयपुर) पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री महोदय के साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा का भी आगमन हुआ। गौशाला अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्रीमान अशोक जी गहलोत का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के किशनगढ़ रेनवाल आगमन कि सूचना पर श्री गोपाल गौशाला और भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड- पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र किशनगढ़ रेनवाल (जयपुर) पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। रेनवाल निवासियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्रीमान अशोक जी गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री महोदय द्वारा श्री गोपाल गौशाला के सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन किया। गौशाला की कार्य व्यवस्थाओं के लिए गौशाला के अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा की सराहना की। गौशाला अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री महोदय को अवगत करवाया कि गौशाला में राजस्थान आई.एल.डी. कौशल विश्वविद्यालय जयपुर से सम्बन्द्धता प्राप्त बीपीएनएल पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का भी संचालन किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड - पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री महोदय ने भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेडद - पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड पशुपालक - कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के परियोजना प्रमुख श्री हेमन्त कुमार शर्मा का साधुवाद किया तथा संस्था में चल रहे डिप्लोमा कोर्स पर भी चर्चा की और आगे ऐसे कोर्स चलाये रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर किशनगढ़ रेनवाल नगरपालिका अध्यक्ष श्री अमित जैन, बालकिशन मारू, लक्ष्मीकांत, कन्हैया लाल, मदन कुमारी, मोती सिंह बाजिया, किशन यादव, राहुल वर्मा, सहित सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।