झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार को पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि ईशा को पति ने ही गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई।
इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। वो बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।
पॉइंट जीरो रेंज से मारी गई गोली
हावड़ा के उलुबेरिया में ईशा आलिया को पॉइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई है। वारदात में पति ही आरोपी है। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया रिया कुमारी के परिवार वालों ने प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
इनके खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप हैं। परिजनों का कहना है कि वह पहले भी रिया की पिटाई करता था। उसे टॉर्चर करता था।
पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए...
दोनों की हुई थी लव मैरिज
दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि शुरुआत में प्रकाश ने रिया ऊर्फ ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों रांची में फ्लैट लेकर रहते थे
ईशा आलिया के पति ने पहले लूटपाट की कहानी पुलिस को बताई थी।
शव का हुआ पोस्टमार्टम
ईशा आलिया की दो साल की छोटी बच्ची है जिसे अब भी पुलिस थाने में रखा गया है। कल देर रात तक उनके परिजन बच्ची को थाने से बाहर लाने के लिए परेशान रहे, लेकिन पुलिस ने बगैर किसी आधिकारिक जानकारी के बच्ची को किसी के साथ भेजने से इनकार कर दिया।
ईशा आलिया के रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं जो देर रात थाने पहुंचे। बच्ची के लिए दूध और दूसरी चीजें ले गए।
ईशा आलिया के पति की माने तो इसी जगह उनकी पत्नी की हत्या की गई।
पति से भी अब तक जारी है पूछताछ
इस मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। घटना कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। घटना बुधवार सुबह हावड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर घटी। कोलकाता पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
ईशा आलिया के साथ कार में पति और 2 साल की बेटी थी।
कैसे घटी घटना
अब तक जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पति प्रकाश अलबेला और दो बेटियों के साथ अपनी गाड़ी से कोलकाता जा रहीं थीं। पति प्रकाश अलबेला भी झालीवुड से जुड़े हैं। वो बतौर डायरेक्टर काम कर रहे हैं। कोलकाता जाने के दौरान हावड़ा जिले के बगनान के महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी थी।
इसी दौरान लूटपाट की नीयत से कुछ अपराधियों ने उनके साथ विवाद किया। इसे देख रिया भी अपराधियों से भिड़ गई और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। अपराधियों ने इसी वक्त गोली चला दी। जानकारी के अनुसार गोली रिया कुमारी के कान में लगी।
ईशा आलिया के पति ने बतााया था कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना की जानारी मिलने के बाद बगनान पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पति प्रकाश अलबेला का पुलिस ने बयान भी लिया है अब तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद भी शव ले जाने की इजाजत नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ईशा आलिया हजारीबाग की रहने वाली थीं।
हजारीबाग की रहने वाली है अभिनेत्री
झॉलीवुड के अभिनेता रमन कुमार से हुई बातचीत के मुताबिक वो मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली थी। रांची के टैगोर हिल एरिया में उनका फ्लैट था। इसी फ्लैट में पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। रिया कुमारी ने साल 2009 में झारखंडी फिल्म इंडस्ट्री झॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने नागपुरी के साथ-साथ भोजपुरी, खोरठा, बांग्ला सहित कई एल्बम में काम किया था। इस इंडस्ट्री में वह अलग पहचान रखती थी।
भतीजा मुन्ना ने भी दी जानकारी
अभिनेत्री के भतीजे मुन्ना से मिली जानकारी के अनुसार अपनी किसी फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर कॉस्टयूम खरीदने कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान हावड़ा जिले के बगनान के महिषरेखा पुल के पास बच्ची के रोने की वजह से रुके हुए थे। तभी सफेद रंग की गाड़ी आई और उसमें आए लोग लूटपाट की कोशिश करने लगे।
झॉलीवुड में शोक की लहर
इस घटना के बाद झॉलीवुड में शोक की लहर है। इस क्षेत्र से जुड़े कई कलाकार इस घटना से दुखी है। उनके साथ कई एल्बम में काम कर चुके रॉकी ने कहा, वह बहुत सीधी और सरल लड़की थी। खूब मेहनती थी अपना काम अच्छी तरह जानती थी। उसके चले जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।