राजस्थान कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि 1-2 दिन के अंदर राजस्थान का मामला सुलझ जाएगा। केरल से दिल्ली लौटे वेणुगोपाल गुरुवार सुबह सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विवाद का निपटारा जल्द हो जाएगा। इधर, अब से कुछ देर में अशोक गहलोत भी 10 जनपथ के लिए रवाना होंगे।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी आज राजस्थान विवाद और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सियासी रोल पर बड़ा फैसला सुना सकती हैं। इसके पीछे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव का नामांकन है। सोनिया-गहलोत की मीटिंग के दौरान कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष एके एंटोनी भी मौजूद रहेंगे।
सोनिया नाराज, विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं गहलोत
राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवरों के बाद सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नाराज हैं। विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और गहलोत के समर्थक मंत्रियों के बयानों को ऑब्जवर्स की रिपोर्ट में हाईकमान के आदेशों का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस जारी होने के बाद अब गहलोत भी पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे। गहलोत खेमा प्रभारी अजय माकन पर पक्षपात करने और सचिन पायलट को फेवर करने का खुलेआम आरोप लगा चुका है। गहलोत राजस्थान में CM रहेंगे या उन्हें अध्यक्ष का नॉमिनेशन करवाया जाएगा इन दोनों पर फैसला होगा।
अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया तो CM पद से इस्तीफा लेंगी सोनिया गांधी
राजस्थान में चार दिन से चल रहे विवाद के बाद अशोक गहलोत को लेकर हाईकमान के नेताओं में बना पर्सेप्शन काफी कुछ बदला है। बताया जाता है कि अशोक गहलोत को अगर अध्यक्ष का चुनाव लड़वाया गया तो सोनिया गांधी उन्हें इस्तीफा देने को कहेंगी।
गहलोत की सोनिया गांधी से पिछली मुलाकात के दौरान भी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो चुकी है। उस समय गहलोत ने अध्यक्ष पद के चुनाव पर राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने के बाद फिर फैसला करने की बात कही थी।
राहुल गांधी ने साफ मना कर दिया कि गैर गांधी ही अध्यक्ष होगा। गहलोत ने यह भी कहा था कि अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री रहना जस्टिफाइड नहीं है। इससे यह तय हो गया था कि गहलोत CM पद छोड़कर अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन रविवार के विवाद ने पूरा सियासी नरेटिव बदल दिया और मुद्दा अध्यक्ष चुनाव से ज्यादा राजस्थान के सियासी संकट को सुलझाने पर आ गया।
अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार के उम्मीदवार पर भी आज फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भी आज तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। आज रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे मधुसूदन मिस्त्री अहमदाबाद दौरे पर हैं इसलिए नॉमिनेशन नहीं होंगे।
कल 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है, इसलिए आज सब कुछ साफ होने की संभावना है। शशि थरूर ने कल 11 बजे नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। दिग्विजय सिंह ने भी अध्यक्ष चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। गांधी परिवार के उम्मीदवार पर आज तस्वीर साफ होगी।
राजस्थान की सियासत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1.उन सवालों के जवाब, जो गहलोत दे रहे न पायलट:गहलोत को क्यों मिली क्लीनचिट, सचिन के लिए अब क्या रास्ते...
कितनी बार हमने और आपने जादू का खेल देखा होगा। जब भी जादूगर कोई ट्रिक करता है तो ऑडियंस गौर से ऑब्जर्व करती है। जादूगर के हर मूवमेंट पर नजर रहती है। ऑडियंस को लगता है कि जादूगर की ट्रिक पकड़ लेंगे, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जो चौंका देता है…इसी को जादू कहते हैं।
राजस्थान में भी 20 से 28 सितंबर के बीच कुछ ऐसा ही हुआ, जो किसी के समझ में नहीं आया।
‘द ग्रेट राजस्थान पॉलिटिकल ड्रामा पार्ट-2’ अब लगभग खत्म हो चुका है। अब जल्द ही राजस्थान की राजनीति में इस पॉलिटिकल ड्रामा का पार्ट-3 देखने को मिलेगा। ये भी रहस्य, रोमांच और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा। एंटरटेनमेंट इसलिए क्योंकि 2023 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में अब बहुत कुछ नया, ज्यादा और अलग होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
2. सचिन की लव स्टोरी से लेकर पॉलिटिक्स में एंट्री फिल्मी: मोटर कंपनी में काम किया, अब राजस्थान के ‘पायलट’ की रेस में
11 जून 2000...सचिन पायलट की उम्र 22 साल थी, जब जयपुर में हुए एक सड़क हादसे में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। यही वो समय था कि जब उन्होंने राजस्थान की राजनीति में एंट्री ली। 2004 में 26 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के सांसद बने। इसी साल राहुल गांधी भी पहली बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे थे। यहां दोनों में दोस्ती हुई। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था।(पूरी खबर पढ़ें)