NTA ने बुधवार रात 11 बजे NEET UG 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राजस्थान की तनिष्का को पहली रैंक मिली है। एग्जाम में राजस्थान की तनिष्का ने पहली और दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक मिली है। तनिष्का ने एग्जाम में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं।
ऑल इंडिया में टॉप रैंक हासिल करने वाली तनिष्का की मार्कशीट।
दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक, कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी, कर्नाटक की रुचा पावाशे को चौथी और तेलंगाना की एराबेली सिद्धार्थ राव को पांचवीं रैंक हासिल हुई है।
सिर्फ चार स्टेप में डाउनलोड करें रिजल्ट
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर लेटेस्ट अनाउंसमेंट में 'NEET 2022 Result' की लिंक पर क्लिक करें।
- अगली विंडो खुलने पर NTA नीट एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
- इसके बाद नीट यूजी 2022 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक कर आप डाउनलोड कर सकते हैं।
18 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
स्टूडेंट्स नीट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। छात्र वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल कर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा में देशभर से कुल 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार NEET UG काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं, जो सितंबर से शुरू हो सकती है।
नीट यूजी में सीटों की संख्या
नेशनल मेडिकल एसोसिएशन (NMC) और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) की ओर से नीट सीटों पर दी गई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, 2022 में 607 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में 91,415 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस , 52,720 आयुष और 603 BVSc एंड AH सीटें हैं।
क्वालिफाइंग मार्क्स
- जनरल और ईडब्ल्यूएस: 50%
- एससी, एसटी, ओबीसी: 40%
- पीडब्ल्यूडी: 45%