जोधपुर में रावण का चबूतरा मैदान को लेकर उपजा विवाद दिन भर की बैठकों और मान मनुहार के बाद अब थम गया है। अमित शाह के लिए बनाए गए मंच का उपयोग कल पहले हनुमान बेनिवाल करेंगे। हनुमान बेनिवाल को भाजपा ने अमित शाह के लिए तैयार किया गया मंच भजन संध्या के लिए सुपुर्द कर दिया। कल रालोपा की ओर से एक शाम गणपति के नाम भजन संध्या का अयोजन होगा जिसमें विशिष्ठ अतिथि हनुमान बेनिवाल होंगे। 7 को रात भर यह कार्यक्रम चलेगा। भाजपा ने 8 से 10 तक रावण का चबूतरा स्थल की बुकिंग करवा रखी है।
आयोजन स्थल की परमिशन को लेकर छिड़े विवाद पर चर्चा करने रालोपा के पुखराज गर्ग हनुमान बेनिवाल से नागौर मिलने गए।
8 तारीख की जगह भाजपा की ओर से 4 तारीख से ही तैयारियां शुरु कर दी गई थी डोम लगा दिया गया था। इधर भजन संध्या के लिए 7 तारीख की आयोजन समिति ने तारीख ले रखी थी। आयोजन स्थल पर भाजपा की तैयारियों व डोम लगे होने से आयोजन समिति व रालोपा भडक उठी। स्थल को लेकर विवाद हुआ आज सुबह से नगर निगम में दो बैठके आयोजित की गई उस पर भी बात नहीं बनी तो शेखावत व सतिश पूनिया ने बेनिवाल से बात कर आयोजन स्थल में लगे
बता दे कि मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मामला नगर निगम तक पहुंच गया। यहां रैली और भजन संध्या दोनों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह 10:30 बजे दोनों पक्षों को बैठक भी बुलाई गई। लेकिन, सहमति नहीं बनी और दोपहर 3 बजे दूसरे दौर की बैठक बुलाई गई तब भी सहमति नहीं बनी। फिर नेताओं के आपसी बातचीत के बाद अमीत शाह के लिए बने मंच को ही रालोपा को उपयोग करने का प्रस्ताव दिया गया जिस पर सहमति बनी। इससे पहले रालोपा आयोजन स्थल काे खाली करवाने की बात पर अड़ी थी।
दरअसल, 10 सितंबर को अमित शाह की सभा है। लेकिन, इससे पहले यहां 7 तारीख को गणपति महोत्सव पर भजन संध्या है जिसमें रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के मुख्य अतिथि है। इधर, भाजपा रविवार को ही भूमि पूजन कर तैयारियां शुरु कर चुकी है। जब भजन संध्या के लिए आयोजन समिति व्यवस्था करने पहुंची तो पहले से भाजपा के लोग काबिज थे। ऐसे में रार बढ़ गई और पुलिस बुलानी पड़ी। इस विवाद में महापौर खुद पहुंच गई। केंद्रीय गृह मंत्री शाह के आने तथा बड़े स्तर पर बूथ सम्मेलन होने से विवाद होने पर भाजपा नेताओं में भी नाराजगी दिखी।
7 को भजन संध्या हजारों लोग जुटेंगे
गणपति महोत्सव समिति की ओर से भजन संध्या कल 7 तारीख को होगी और इसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। विशाल भजन संध्या पूरी तरह से रालोपा का ही कार्यक्रम है। रालोपा सुप्रीमो इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि है। इस मामले के बाद आज भोपालगढ विधायक पुखराज गर्ग को भी नागौर बुलाकर बेनिवाल चर्चा की। उसके बाद भाजपा के साथ सहमति बनी और रात से रालोपा ने भजन संध्या के लिए तैयारियां शुरु कर दी।
10 को कार्यक्रम 4 से भाजपा की तैयारियां शुरु
निगम की ओर से किसी भी पार्टी को आयोजन के लिए तीन दिन के लिए स्थल निशुल्क देने का नियम है। जबकि, 10 तारीख के कार्यक्रम के लिए भाजपा 4 तारीख से रावण का चबूतरा स्थल पर तैयारियां कर रही है। रावण के चबूतरे का एक दिन का किराया 75 हजार रुपए है। भाजपा के लिए यह स्थल 8,9 और 10 तारीख के लिए दिया गया है। इससे 4 दिन पहले ही तैयारियों के नाम पर स्थान पर काबिज है। इस बात पर आयोजन समिति और रालोपा कार्यकर्ता भड़क गए थे।
एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप
इस मामले को सुलझाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने भी प्रयास किए। आज दिन में दो बार बैठके की। पुलिस अधिकारी के साथ निगम अधिकारी व दोनो पक्षों के लोग थे। आयोजन समिति मैदान खाली करने पर अड़ी रही। भाजपा का कहना है जो डोम लगाया है उसका उपयोग कर सकते हैं उसके साथ ही मैदान में आधा हिस्सा खाली है उसका उपयोग कर सकते हैं। नगर निगम ने दोनों पक्षों के बातचीत पर सहमति बातचीत करके हल निकालने की बात कही और यदि हल नहीं निकलता है तो निगम दोनों को हिस्से बांट देगी। लेकिन दोनों पार्टियों ने बातचीत से आखिर हल निकाल लिया।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम दक्षिण राकेश कुमार गढ़वाल, DC आकांक्षा बैरवा, एसीपी वेस्ट चक्रवर्ती सिंह राठौड़, शास्त्री नगर एसएचओ जोगेंद्र चौधरी, जिलामहमंत्री भाजपा महेंद्र मेघवाल, गणपति महोत्सव से कैलाश पूनिया, आरएलपी कार्यकर्ता संपत पूनिया मौजूद थे।