अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर केन्द्र सरकार की नीतियों व बढ़ती मंहगाई के विरोध में शुक्रवार को जिले भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देकर विरोध जताया। जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर की ओर से कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां आम जनता एवं गरीब के खिलाफ है। आज देश में बेतहाशा मंहगाई बढ़ती जा रही हैं। अच्छे दिन लाने के नाम पर सत्ता में आकर बैठी भाजपा की केन्द्र सरकार ने गरीब जनता का शोषण किया।
जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी ने कहा कि देश में मंहगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। सभापति दीपक माली ने कहा कि बेरोजगारी और मंहगाई से देश में बुरे हालात है। युवाओं के लिए देश में रोजगार के अवसर समाप्त होते जा रहे हैं। धरने के बाद सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे एवं जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद गिरफ्तारियां दी। इस मौके पर मूलाराम मेघवाल, उप प्रधान उदा राम बोसिया, पूर्व उप प्रधान कुटलाराम, तन सिंह महाबार, दमाराम माली, मेवाराम सोनी, चैन सिंह भाटी, ठाकरा राम माली, भाखरा राम, सोना राम मंसुरिया, महावीर जैन, निम्बसिंह, किशन लाल मेघवाल, मगराज सैन, छगन लाल माली, गोविंद भील, रुस्तम, प्रवीण सेठिया, जय मल सिंह, मनोज थोरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।
धोरीमन्ना- धोरीमना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उपखंड मुख्यालय के सामने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने कहा कि मोदी सरकार की गलत एवं तानाशाही पूर्ण नीतियों को लेकर आमजन में आक्रोश है। प्रधान इंदु बाला विश्नोई ने कहा कि आज देश में महंगाई एवं बेरोजगारी की वजह से देश में संकट के हालात पैदा हो गए है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी की ओर से समन जारी करवाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ आमजन में रोष व्याप्त है।
इस मौके पर मिठड़ा के पूर्व सरपंच पोकर राम वांभु, समाजसेवी महेश कड़वासरा, उप सरपंच प्रतिनिधि धोरीमन्ना चनणा राम मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री खेमा राम बेनीवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मंगलाराम तेतरवाल, कांग्रेस नेता रहमतुल्ला खान, राहुल गांधी ब्रिगेड अध्यक्ष गणपत पातलिया, फगलू राम पूनड़ पप्पू राम कड़वासरा, किसना राम विश्नोई, मोहन लाल डारा, इस्माइल खान, ताराचंद सैन, मुनेश कुमार, अबन खान, धर्माराम आदि मौजूद रहे।
सिणधरी- सिणधरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उपखंड मुख्यालय पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष भंवराराम गर्ग के नेतृत्व में धरना दिया। धरने को सरपंच आईदान राम सेंवर, दिनेश जाटोल, सवाई सिंह सांखला, कमलेश सियाग, तवन देवासी ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर विरोध जताया। धरने के बाद कांग्रेसजनों ने एसडीएम कार्यालय के आगे नारेबाजी कर गिरफ्तारियां दी। इस मौके पर पोकरराम चौधरी, गणपत चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हिम्मताराम सैन, पस सदस्य वगताराम, मोहन प्रजापत, उप सरपंच रतन देसाई, मूलाराम चौधरी, शेर मोहम्मद, जोगाराम प्रजापत, सूरता राम मेघवाल, दौलाराम फडोदा, अर्जुन प्रजापत, हर दान प्रजापत, युवा नेता कानाराम थोरी, देवीचंद जैन, नजीर खान, सलीम खान, रानु सुथार, सवाई धावसी, नेमीचंद गोदारा सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
चौहटन - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौहटन की ओर से उपखंड मुख्यालय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई खाद्य सामग्री,गैस और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे को लेकर गरीबों को राहत देने के नाम पर सत्ता में आई थी लेकिन अब महंगाई आसमान छू रही है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तिलोक पोटलिया ने कहा कि हर माह देश में डेढ़-दो करोड़ बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस मौके पर,अल्पसंख्यक अध्यक्ष जमाल खा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंगा राम सुदरा, एडवोकेट शाकर खा, एडवोकेट नरेश भादू, हीरा लाल, ठाकरा राम ,खेमा राम सेवर, हसन खान, भजन लाल विश्नोई, रामकल्याण विश्नोई , सवाई राम बावड़ी, काम्भु, फताराम गोदारा आदि मौजूद रहे।