राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित ने दिल्ली हाईकोर्ट में FIR रद्द करने के लिए याचिका लगाई है। याचिका में रोहित जोशी ने कुछ टैक्स्ट मैसेज का भी हवाला दिया है, जो युवती ने उसे भेजे थे। मैसेज में सेक्स चैट, अबॉर्शन, शादी और केस की धमकी का जिक्र है। इससे पहले युवती भी रोहित पर कई आरोप लगा चुकी है। दुष्कर्म पीड़िता ने बताया था कि रोहित जोशी अपने पिता के मंत्री होने की धमकी देता है। बताता है कि बदमाश और माफियाओं के साथ उनके सम्पर्क है। वह पुलिस से नहीं डरते। वह उसका हाल भंवरी देवी जैसा भी कर सकते हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। पीड़िता ने इन सब बातों का जिक्र अपनी FIR में किया है। युवती की ओर से भेजे गए किन मैसेज का जिक्र रोहित ने याचिका में किया है, पढ़िए- दोनों के बीच हुए चैट का संपादित अंश...।
पीड़िता ने रोहित के साथ सवाईमाधोपुर ट्रिप की फोटो और मैसेज भेजे
पीड़िता - यह रही हमारी पहले सेक्स वाली डेट।
रोहित - ये कहां से ले आई अब।
पीड़िता - पहली बार, जब पलंग ssssss था।
रोहित - हां।
प्रेग्रेंट होने पर अबॉर्शन
पीड़िता की ओर से FIR में झूठा आरोप लगाया गया कि रोहित ने जबरदस्ती अबॉशन के लिए टेबलेट खिलाई। मैसेज में लिखा है-
पीड़िता - उसकी कसम किसके लिए मैंने दवाई ली।
पीड़िता - हमारे प्यार की निशानी थी ना।
बर्थ-डे के बाद शादी का दबाव
पीड़िता के कहने पर रोहित का बर्थ-डे रोहित के घर मनाया गया। घर पर रोहित का बर्थ-डे मनाना मम्मी-पापा से मिलने की चाल थी। बर्थ-डे के बाद रोहित को पीड़िता ने मैसेज भेजा था।
पीड़िता - डिवोर्स देकर मुझसे शादी कर लो।
पीड़िता - और पत्नी को नाम देना बंद नहीं करोगे क्या?
पीड़िता - आप मेहंदी लगवा कर लाओगे मुझे।
शादी की कोशिश के मैसेज
याचिका के अनुसार पीड़िता रोहित को उसकी पत्नी से अलग करना चाहती थी। इसे लेकर पीड़िता ने कई मैसेज किए।
पीड़िता - मैं क्या करूं? आपका इंटरेस्ट होता ही नहीं है। पीड़िता - (...) कौन भूलता है। पीड़िता - हमारा पाक साफ रिश्ता है। पीड़िता - क्योंकि हम 2-3 दिन में एक बार करते थे। पीड़िता - मुझे फील प्रोपर वाला करना है बिना (...) वाला। पीड़िता - जबरदस्ती सेक्स करते हो आप ऐसा बोला क्या मैंने? पीड़िता - आप करने लग जाते हो कुछ ना कुछ फिर (...) नहीं होता मुझसे।
शादी या केस कर दूं?
पीड़िता - शादी करो वर्ना केस कर दूंगी।
पीड़िता - जून में करोगे शादी या केस कर दूं।
धर्म बदलकर करोंगे शादी?
19 फरवरी 2022 को 2:51 AM पर पीड़िता ने रोहित को मैसेज भेजा था।
पीड़िता - बिना शादी के वहां नहीं रहूंगी।
पीड़िता - जाते ही शादी करूंगी।
पीड़िता - जाते ही करोगे शादी धर्म चेंज करके।
पीड़िता - जाओ बे, 25 को बताकर तलाक देओगे।
पीड़िता - बता दिया उसे तलाक की।
रोहित - हां, डिवोर्स फाइल करके एफिडेविट देकर जाऊंगा, बालिग हूं।
वहीं, इस बारे में दैनिक भास्कर ने पीड़ित युवती से बात करने की कोशिश की। मैसेज किया कि रोहित दोनों की चैट शेयर किए हैं। लेकिन, पीड़िता का इस मामले में कोई रिप्लाई नहीं आया। गौरतलब है कि युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रोहित खिलाफ दिल्ली की सदर बाजार थाना पुलिस ने लुक हाउट नोटिस जारी किए हुए हैं। रोहित ने गिरफ्तारी और दिल्ली पुलिस की जांच पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई लेकिन कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए कहा- दिल्ली पुलिस अपना काम करे, हम स्टे नहीं दे सकते। चाहे ताे अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र लगा सकते हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई काे हाेगी।
पीड़िता बोली: न्यूड वीडियो बनाए, मारपीट की
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रोहित जोशी से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों की बात होने लगी। मिलने-जुलने लगे। इसके बाद रोहित 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर रोहित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। रोहित ने पीड़िता के बेसुध होने पर उसके न्यूड वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। पीड़िता का आरोप था कि 20 अप्रैल 2021 को आरोपी पीड़िता को दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। कहा- वह उसकी पत्नी बन चुकी है। जल्द शादी का रिसेप्शन करने वाला हूं। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। बोला- यह हमारा हनीमून है। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें...
राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का केस:फेसबुक पर हुई थी लड़की से दोस्ती; शादी का झांसा दिया, अबॉर्शन कराया
रस्सी से बांधकर अननेचुरल सेक्स करता था मंत्री का बेटा:युवती से कहता था- मंत्री का बेटा हूं, मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता
रेप केस पर मंत्री का बेटा बोला- शादी करनी थी:कहा- पिता राजी नहीं हुए, अब पता चला फंसाने के लिए दोस्ती की