सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 18.95 पॉइंट 0.03% की बढ़त के साथ 54,307.56 पर खुला और निफ्टी 26.30 अंक या 0.16% ऊपर 16241 पर खुला। लगभग 1079 शेयर में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट आई है और 91 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स के 22 शेयर में तेजी और 8 में गिरावट रही।
निफ्टी पर ओएनजीसी, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और सन फार्मा में बढ़त रही, जबकि HUL, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, टीसीएस और डिविस लैब्स में गिरावट रही।
रूपा एंड कंपनी के शेयर की कीमत 14 प्रतिशत से ज्यादा गिरी
सीईओ और सीएफओ के इस्तीफे के बाद रूपा एंड कंपनी के शेयर की कीमत 14 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई। रूपा एंड कंपनी ने कहा कि उसने कंपनी के CEO के पद से दिनेश कुमार लोढ़ा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से रमेश अग्रवाल के इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया है, जो 31 मई, 2022 से लागू होगा।
मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
BSE के मिडकैप में 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।
BSE के स्मॉलकैप में 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।
FMCG और IT इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में बढ़त और 5 में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में FMCG है, जिसमें 1% से ज्यादा गिरावट है। इसके बाद IT, मीडिया, फार्मा और रियल्टी में गिरावट है। जबकि बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त है।