मैक्सिको सिटी के पलासियो डी बेलस आर्टेस शहर का पहला कल्चरल म्यूजियम आम नागरिकों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है। इसे कोरोना वायरस के चलते बंद कर दिया गया था। यहां मैक्सिको का सबसे बड़ा ओपेरा हाउस है। अप्रैल से शुरू हुए इस ओपेरा हाउस में देश-विदेश से लोग आते हैं।
इस म्यूजियम में डांस, म्यूजिक, ओपेरा और थिएटर का आयोजन किया जाता है।
म्यूजियम की चौथी मंजिल पर नेशनल म्यूजियम ऑफ आर्किटेक्चर है।
यहां दुनिया की कुछ बेहतरीन मूर्तिकला, पेंटिंग और फोटोग्राफी का प्रदर्शन किया गया है।
90 साल पुराने इस कल्चरल म्यूजियम का हॉल मरोटी कांच और लोहे की छत से ढका है।
1904 में इतालवी वास्तुकार एडमो बोरी ने इसका निर्माण शुरू किया था। जिसे राजनीतिक समस्या के चलते 1913 में इसे रोक दिया गया था।
1932 में मैक्सिको के वास्तुकार फेडेरिको ने दोबारा काम शुरू किया जो 1934 में पूरा हुआ।