यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का यूरोप में विरोध लगातार बढ़ रहा है। रूस के करीबी समझे जाने वाले बुल्गारिया ने रूस पर कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है। साथ ही बुल्गारिया ने यूक्रेनी सेना के टैंक और हेलिकॉप्टर की मरम्मत का ऐलान किया है। यूक्रेनी सेना को मदद का भी भरोसा दिया गया है। बुल्गारिया ने जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के कई आला अधिकारियों को अपने देश से निकाल दिया है।
यूक्रेन संकट के बीच स्वीडन और फिनलैंड ने भविष्य के खतरे को देखते हुए नाटो में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। जिसके बाद इन दोनों देशों पर रूसी हमले खतरा मंडरा रहा है। फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता के लिए अप्लाई भी करेगा।
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने रूसी हमले की स्थिति में स्वीडन और फिनलैंड को मदद देने का प्रस्ताव रखा है। जॉनसन का कहना है कि ब्रिटेन, स्वीडन को नाटो की सदस्यता देने के पक्ष में है। इस मुद्दे पर वोटिंग में वह समर्थन देगा।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने स्वीडन में एक पार्टनरशिप डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए।
- एक यूक्रेनी कमांडर ने ट्वीट कर मारियुपोल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क से मदद मांगी है।
- फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन रूस पर ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए 195 अरब डॉलर खर्च कर सकता है।
- यूक्रेनी सेना ने बीते रोज डोनबास रीजन में रूस के 8 टैंक, 6 बख्तरबंद वाहन और 1 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को तबाह कर दिया।
- रूसी ने खार्किव में एक अनाज गोदाम पर मिसाइल अटैक किया, इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई।
यूक्रेनी शहर खार्किव में रूसी मिसाइल अटैक के बाद तबाह इमारत