जोधपुर में ईद के मौके पर जमकर बवाल हुआ। जालोरी गेट पर झंडा लगने से शुरू हुआ विवाद कई मोहल्लों तक पहुंच गया। पहली बार जोधपुर शहर में किसी त्योहार पर ऐसा माहौल हुआ कि लोग अब भी दहशत और डर में है। जालोरी गेट से लेकर भीतरी शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
पहली बार जोधपुर पर ऐसा दाग लगा कि यह हिंसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हुई। वहीं, देर शाम इस मामले में 50 लोगों को हिरासत में लिया। सीएमओ से आदेश के बाद प्रभारी मंत्री समेत ACS होम और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जोधपुर पहुंचे।
PHOTO और VIDEO में देखें- जोधपुर हिंसा की तस्वीरें...
सोमवार रात यहीं से विवाद शुरू हुआ था। इसी चौराहे पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ।
मंगलवार सुबह मामला शांत होने के बाद एक बार फिर गर्मा गया था। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
मंगलवार सुबह नमाज के बाद एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ते दिखे, बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जुट गए।
पुलिस को मंगलवार सुबह एक बार फिर से आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसी जगह में सोमवार देर रात झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस का डंडा छीनकर हमला करता उपद्रवी। इस उपद्रव के दौरान करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 3 केस दर्ज किए गए। साथ ही 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उपद्रवियों ने बाइक को आग लगा दी। विधायक सूर्यकांता व्यास के घर के बाहर भी हंगामा और दो बाइक्स को फूंक दिया गया।
जालोरी गेट से शुरू हुआ उपद्रव शहर के भीतरी इलाकों में जा पहुंचा। बचने के लिए दौड़े उपद्रवी खुद चोटिल हो गए।
शहर में माहौल बिगड़ता देख सीएम अशोक गहलोत ने भी शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उपद्रवियों ने भीतरी शहर में भी जमकर उत्पात मचाया। दुकान में काम कर रहे व्यापारियों पर पत्थर बरसाए। इसमें एक व्यक्ति भी घायल हो गया।
उपद्रवियों ने शहर में गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
जोधपुर के भीतरी शहर में भी एक बार के लिए माहौल बिगड़ गया। लोग घरों में कैद रहे। डर भी था कि अब आगे क्या होगा।
जालोरी गेट चौराहे पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील एरिया में अतिरिक्त पुलिस जवान लगाए गए।
शहर में बवाल बढ़ने के बाद पुलिस को भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान पुलिस की लाठियों से बचने के लिए इधर-उधर दौड़े।
झंडे पर विवाद होने के बाद यहां पर तिरंगा झंडा फहरा दिया गया। लेकिन, इसके बाद भी दो बार तनाव की स्थिति बनी।
शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। संवेदनशील एरिया में अलग से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
पुलिस की ओर से दोपहर बाद मामला शांत करने के बाद फ्लैग मार्च निकाला गया।
ये अहम खबरें भी पढ़ें-