मध्य अमेरिका में मौजूद कोस्टारिका देश में गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक कार्गो हवाई जहाज टूट गया। इससे विमान के दो टुकड़े हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। नीचे दिए गए फोटोज में देखें दो टुकड़ों में टूटा प्लेन...
विमान डीएचएल कंपनी का था। उड़ान के समय इसमें कुछ गड़बड़ी देखी गई। इसके बाद जुआन सांता मारिया एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया था और उसके पीछे के पहियों से धुआं निकलने लगा। इसके बाद विमान टूट गया।
बोइंग -757 विमान ने जुआन संता मारिया इंटरनेशल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ खराबी के कारण वह 25 मिनट बाद ही लौट आया।
यह हादसा गुरुवार सुबह 10:30 बजे के करीब हुआ। इसके तुरंत बाद फायर फाइटर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाला।
प्लेन में सिर्फ दो लोग थे, जो ठीक हैं। पायलट को भी कोई खास चोट नहीं आई है। हालांकि, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद एयरपोर्ट शाम छह बजे तक बंद रहा।
कार्गो प्लेन में सामान एक देश से दूसरे देश लाया-ले जाया जाता है।