पूर्वांचल में 9 जिलों की 54 विधानसभाओं में वोट डाले जा रहे हैं। 9 बजे तक 8.5% वोटिंग हुई है। वाराणसी में केसलारपुर में कमल निशान और मंत्री अनिल राजभर की फोटो लगी मतदाता पर्ची बांटे जाने पर हंगामा हो गया। बसपा समर्थकों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सपा ने भी इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की है। काशी में ही मंत्री रविंद्र जयसवाल वोट डालने पहुंचे तो उनको 30 मिनट तक वेट करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान कर्मी वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से की। वहीं, किसान नेता योगेंद्र यादव, रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो ट्वीट करके लिखा कि वाराणसी में चुनाव ड्यूटी में गुजरात पुलिस को लगाया गया है। हालांकि, डीएम ने ट्वीट करके कहा कि अफवाहे मत फैलाइए। वाराणसी में गुजरात पुलिस की ड्यूटी नहीं लगी है।
LIVE अपडेट्स
- सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है।
- आज़मगढ़ में डीआईजी अखिलेश कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
- अजगरा विधानसभा के रामसिंहपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर ईवीएम में खराबी के चलते अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है।
- मऊ के बूथ नंबर 116 स्वदेशी कॉटन मिल के बगल में पिता की जगह बेटा मतदान कर्मी का कार्य कर रहा था। पुलिस ने शाहिद को पकड़ा।
- मऊ के बड़राव ब्लॉक के अमिला में शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज पर बूथ संख्या 51 पर 25 मिनट लेट से पोलिंग चालू हुआ।
वाराणसी के केसलारपुर में कमल निशान और मंत्री राजभर की फोटी लगी पर्ची दिखाते वोटर।
- समाजवादी पार्टी ने वाराणसी जिले की अजगरा विधानसभा के बूथ संख्या 84 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की।
- वाराणसी में शिवपुर के भवानीपुर बूथ संख्या 27 पर मतदाता पर्ची न होने के कारण मतदाताओं को लौटाया जा रहा था। डीएम ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है तो आईडी प्रूफ देखकर मतदान कराएं।
- रोहनिया के बूथ संख्या 82 पर अभी तक पोलिंग स्टार्ट नहीं। पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कंट्रोल रूम के कर्मचारी संपर्क कर रहे हैं।
- आज़मगढ़ जिले के शिवली कॉलेज में 143 नंबर बूथ पर ईवीएम खराब,नहीं शुरू हो सका मतदान।
बनारस में पर्यटन मंत्री नीलकंठ वोट डालने से पहले गाय को चारा खिलाने पहुंचे।
सुबह 9 बजे तक 9 जिलों में मतदान प्रतिशत
जिला |
मतदान प्रतिशत |
आजमगढ़ |
8.08 % |
भदोही |
7.41 % |
चंदौली |
11 % |
गाजीपुर |
8.39 % |
जौनपुर |
8.99 % |
मऊ |
9.97 % |
मिर्जापुर |
8.81 % |
सोनभद्र |
8.39 % |
वाराणसी |
8.90 %
|
देखिए तस्वीरें....
मंत्री रवींद्र जायसवाल मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। ईवीएम खराब होने की वजह से उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे प्रदेश में जनता चुनाव लड़ रही है।
मंत्री नीलकंठ तिवारी बाइक पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
आजमगढ़ जिले के सिविल मतदान केंद्र में 7 बजते ही मतदान करने पहुंचने लगी मुस्लिम महिलाएं।
वाराणसी में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय मतदान केंद्र पर सुबह ही महिलाएं पहुंच गई हैं।
वोटर्स और नेताओं का HIGH जोश, देखें और तस्वीरें
सातवें फेज में 7 मंत्रियों समेत 613 प्रत्याशी मैदान में
इस चरण में वाराणसी और आसपास के जिलों में मोदी मैजिक की परीक्षा है। वहीं, भाजपा सरकार के बुलडोजर और कानून व्यवस्था के दावों के बीच मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे, भदोही में विजय मिश्र और जौनपुर में धनंजय सिंह जैसे बाहुबलियों का भी इम्तिहान है।
इतना ही नहीं.. क्या यूपी की सियासत जातियों के अभेद चक्रव्यूह से बाहर आ पाई है? इन सवालों का जवाब भी 10 मार्च को काउंटिंग के साथ मिल पाएगा। सातवें फेज के सियासी दंगल में योगी सरकार के 7 मंत्रियों समेत 613 प्रत्याशी हैं। इनमें 75 महिला प्रत्याशी हैं। 2.05 करोड़ वोटर्स इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इससे पहले यूपी में 6 चरणों में अब तक 349 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।
2012 में सपा ने 34 तो 2007 में बसपा ने 31 सीटें जीती थी
2017 में इन 54 सीटों में भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा को 6, सुभासपा को 3, अपना दल(एस) को 4 और निषाद पार्टी को एक सीट मिली थी। कांग्रेस का पिछली बार खाता भी नहीं खुला था। वहीं, अगर 2012 की बात करें तो सपा को 34, बसपा को 7, भाजपा को 4, कांग्रेस को 3, कौमी एकता दल को 2 और अपना दल को 1 सीट मिली थी। इसके साथ ही 3 निर्दल प्रत्याशी जीते थे। इसके पहले 2007 में परिसीमन से पहले इन 9 जिलों में 52 विधानसभा सीट थीं। इनमें बसपा को 31, सपा को 14, भाजपा को 5 और जद(यू) को 1 सीट के साथ ही 1 निर्दलीय प्रत्याशी जीता था।
प्रत्याशियों का लेखा-जोखा
- 217 करोड़पति प्रत्याशी मैदान में: 217 प्रत्याशी करोड़पति हैं। सबसे अमीर प्रत्याशी आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर से एआईएमआईएम के गुड्डू जमाली हैं। उनकी संपत्ति 195 करोड़ रुपए है। वाराणसी की पिंडरा से बसपा प्रत्याशी बाबूलाल के पास 44 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर आजमगढ़ की निजामाबाद से बसपा प्रत्याशी पीयूष कुमार सिंह की संपत्ति 34 करोड़ रुपए है।
- 170 के खिलाफ क्रिमिनल केस: 170 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। इनमें से 131 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं। इनमें भाजपा के 26, सपा के 26, बसपा के 20, कांग्रेस के 20 और आम आदमी पार्टी के 8 प्रत्याशी हैं। सर्वाधिक 24 मुकदमे ज्ञानपुर विधानसभा से विधायक विजय मिश्रा पर है। वाराणसी की पिंडरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर 17 मुकदमे और गाजीपुर सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
- 214 प्रत्याशी 5वीं से 12वीं तक पढ़े: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 4 उम्मीदवार निरक्षर और 214 प्रत्याशी 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई किए हैं। 346 प्रत्याशी स्नातक या फिर इससे ज्यादा पढ़ाई किए हुए हैं।