24 फरवरी 1963 को जन्मे संजय लीला भंसाली सौंदर्य और कला के अनुरागी हैं। बातें करते कम हैं और सिनेमा के लिए समय अधिक बचाते हैं। न सफलता उन्हें संतुष्टि देती है और न असफलता परेशान करती है। 'प्रेम' उनका स्थायी भाव है और 'गुस्सा' क्षणिक प्रतिक्रिया। एक इंटरव्यू के दौरान भंसाली ने कहा था कि उनके जीवन में ‘प्रेम’ नहीं है, इसलिए वे अपनी ये कमी फिल्मों से पूरी करते हैं। यहां उन्हें जीवन के रंग और भव्यता की दुनिया रचाने का मौका मिलता है।
‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ और ‘देवदास’ से लेकर ‘बाजीराव...’ तक में उन्होंने प्रेम की अड़चनें और उसमें छिपा रोमांस खूबसूरती से परदे पर लाया है। वे अतीत की कोई एक प्रेम कहानी लेते हैं, जो सालों से उनके दिमाग में बसी होती है। फिर स्टार कास्ट, भव्यता और संवादों के जरिए उसे जीवन के चरम सौंदर्य तक ले जाते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी बनाई फिल्मों का बॉक्सऑफिस पर क्या रहा हाल...
पद्मावत ने 302 करोड़ का बिजनेस कर कई रिकॉर्ड बनाए थे। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में नजर आए थे।
बाजीराव मस्तानी ने तकरीबन 185 करोड़ की कमाई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण थे।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तकरीबन 116 करोड़ रुपए कमाए थे।
2002 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तकरीबन 42 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित मेन लीड में थे।
1999 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 25 करोड़ कमाए थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
खामोशी बॉक्सऑफिस पर बुरी पिटी थी। इसने केवल 7 करोड़ कमाए थे।
यह रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म ने केवल 20 करोड़ की ही कमाई थी
2010 में रिलीज हुई ये फिल्म केवल 29 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई थी। फिल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ब्लैक बॉक्सऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन करने में कामयाब हुई थी। इसने तकरीबन 23 करोड़ की कमाई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन,रानी मुखर्जी नजर आए थे।